लाइव न्यूज़ :

दुनिया को वर्ष 2015 पेरिस समझौते का सम्मान करने के लिए साथ आने की जरूरत : यादव

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:35 IST

Open in App

ग्लासगो, 12 नवंबर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया को वर्ष 2015 में हुए पेरिस समझौते के तहत जताई गई प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने के लिए साथ आना चाहिए और इसे अंगीकार करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए । उन्होंने कहा कि विकासशील दुनिया को जलवायु वित्त उपलब्ध करवाना चाहिए।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के 26वें जलवायु सम्मेलन सीओपी-26 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे यादव ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अमीर देशों ने सदियों से शुरुआती औद्योगिकरण का लाभ जीवाश्म ईंधन जलाकर प्राप्त किया और अपनी अर्थव्यव्स्थाओं का विकास किया और अब उन्हें उन अर्थव्यवस्थाओं की जरूरतों को समायोजित करना होगा जिन्हें स्वच्छ व हरित ऊर्जा की ओर बढ़ना है।

उन्होंने अपने ब्लॉग सीओपी डायरी में लिखा, ‘‘ हम इस अहम जलवायु सम्मेलन के समापन की ओर बढ़ रहे हैं।ऐसे में दुनिया को वर्ष 2015 के पेरिस समझौते के तहत जताई गई प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए एक साथ आने की जरूरत है और इसे अंगीकार करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। जलवायु परिवर्तन को रोकने हेतु सामाजिक आर्थिक बदलाव के लिए विकासशील दुनिया को जलवायु वित्त मुहैया कराने की जरूरत है।’’

मंत्री ने कहा कि भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में स्पष्ट है कि वह जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए अधिक प्रयास करने को तैयार है। लेकिन साथ ही उन्होंने विकसित दुनिया को याद दिलाया कि ऐतिहासिक कारणों से वे मौजूदा संकट का सामना कर रहे हैं और उन्होंने वैश्विक पर्यावरण की कीमत पर प्रगति की है।

यादव ने कहा, ‘‘कोई भी देश हो, चाहे व बड़ा हो या छोटा, अकेले इस ग्रह को नहीं बचा सकता है।सहयोग की भावना के साथ भारत ने दुनिया को अपने हिस्से का काम करने का आह्वान किया है, इस बैठक में सभी अपनी पर्यावरण प्रतिबद्धताओं - वैश्विक और राष्ट्रीय- के जरिये उदाहरण पेश कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला