लाइव न्यूज़ :

विश्व नेताओं ने जलवायु परिवर्तन को रोकने के प्रयासों में अमेरिका के फिर से जुड़ने पर खुशी जताई

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:27 IST

Open in App

बर्लिन, 21 जनवरी (एपी) विश्व नेताओं ने जलवायु परिवर्तन को रोकने के प्रयासों में जो बाइडन के नेतृत्व में अमेरिका के फिर से जुड़ने पर खुशी जताई है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन को रोकने संबंधी पेरिस समझौते से अपने देश को अलग कर लिया था, लेकिन अब नए राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिका को फिर से इस समझौते से जोड़ दिया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के पुन: जुड़ने के बाइडन के कदम का स्वागत किया है।

बाइडन ने बुधवार को शपथग्रहण के तुरंत बाद पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के कई फैसलों को पलट दिया।

जॉनसन ने ट्वीट किया कि पेरिस समझौते से अमेरिका का फिर से जुड़ना एक अच्छी खबर है।

उन्होंने कहा कि इस साल संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा ब्रिटेन बाइडन प्रशासन के साथ काम करने को लेकर आशान्वित है।

मैक्रों ने भी अपने ट्वीट में अमेरिका के कदम का स्वागत किया और कहा कि बाइडन के साथ ‘‘हम अपने समय की चुनौतियों से निपटने में मजबूत बनेंगे। अपने भविष्य के निर्माण के लिए मजबूत बनेंगे, अपने ग्रह की रक्षा करने के लिए मजबूत बनेंगे।’’

ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाकर जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने संबंधी समझौता 2015 में फ्रांस की राजधानी में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब