लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और यूएनजीए के अध्यक्ष समेत विश्व नेताओं ने वाशिंगटन हिंसा पर चिंता व्यक्त की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 16:58 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, सात जनवरी संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व ने वाशिंगटन डीसी में यूएस कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा की गई हिंसा पर चिंता व्यक्त की है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘ महासचिव वाशिंगटन डीसी के यूएस कैपिटल में हुई घटनाओं से दुखी हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, ‘‘ ऐसी स्थिति में, यह महत्वपूर्ण है कि राजनीतिक नेता अपने समर्थकों को हिंसा से दूर रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और कानून के शासन में विश्वास करने के लिए राजी करें।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने भी ट्वीट किया, ‘‘वाशिंगटन डीसी के कैपिटल में आज जो हुआ, उससे काफी दुखी और चिंतित हूं। अमेरिका विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक है। मेरा मानना है कि इस कठिन समय में हमारे मेजबान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के लिए शांति और सम्मान प्रबल होगा।’’

दुनिया भर में संसदीय वार्ता और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) ने भी हिंसा की इस घटना की भर्त्सना की है।

संगठन ने एक बयान में कहा कि आईपीयू और संसदीय समुदाय यूएस कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) में हिंसा और हमले की घटना की निंदा करता है।

आईपीयू ने कहा, ‘‘अमेरिका की जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों और लोकतंत्र का सम्मान होना चाहिए।’’

आईपीयू के अध्यक्ष डुअर्ट पाचेको ने कहा, ‘‘मैं अमेरिका में संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के उल्लंघन के प्रयास की निंदा करता हूं।’’

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक अमेरिकी कैपिटल में घुस गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। इन घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल भी हुए। साथ ही नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के नाम पर मोहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया बाधित हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात