लाइव न्यूज़ :

ट्रंप का ट्वीट, सूचना मिली है कि रूस, सीरिया और ईरान इदलिब प्रांत में बमबारी कर, वहां मासूम लोगों की हत्या कर रहे हैं

By भाषा | Updated: June 3, 2019 13:02 IST

ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘सूचना मिली है कि रूस, सीरिया और कुछ हद तक ईरान सीरिया के इदलिब प्रांत में लगातार बमबारी कर, वहां मासूम लोगों की हत्या कर रहे हैं। दुनिया इस नरसंहार को देख रही है। इसकी क्या वजह है, इससे आपको क्या मिलेगा? बंद करो।’’

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रंप ने रविवार को सीरिया और रूस से कहा कि वे जिहादियों के गढ़ इदलिब पर बमबारी बंद करें।सीरिया के एक एनजीओ ने पश्चिमोत्तर क्षेत्र में बढ़ती हिंसा का हवाला देते हुए इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय निष्क्रियता को बहुत कोसा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सीरिया और रूस से कहा कि वे जिहादियों के गढ़ इदलिब पर बमबारी बंद करें।

ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘सूचना मिली है कि रूस, सीरिया और कुछ हद तक ईरान सीरिया के इदलिब प्रांत में लगातार बमबारी कर, वहां मासूम लोगों की हत्या कर रहे हैं। दुनिया इस नरसंहार को देख रही है। इसकी क्या वजह है, इससे आपको क्या मिलेगा? बंद करो।’’

ट्रंप के ट्वीट से पहले शुक्रवार को सीरिया के एक एनजीओ ने पश्चिमोत्तर क्षेत्र में बढ़ती हिंसा का हवाला देते हुए इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय निष्क्रियता को बहुत कोसा था।

सीरिया के एज़ाज़ में कार बम विस्फोट, 17 लोगों की मौत

पश्चिमोत्तर सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले शहर एज़ाज़ में भीड़-भाड़ वाले बाजार और एक मस्जिद के पास किए गए कार बम विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गए। ब्रिटेन की संस्था ‘सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ का कहना है कि रविवार को अलेप्पो प्रांत में तुर्की प्रभाव वाले क्षेत्र एज़ाज़ में हुए इस हमले में चार बच्चे भी मारे गए हैं।

संस्था का कहना है कि हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। संस्था के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान का कहना है, ‘‘शाम की नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे थे, उसी वक्त विस्फोट हुआ।’’ स्थानीय अस्पताल के अधिकारी जिहाद बेरो ने बताया कि पास के बाजार में ईद के लिए खरीदादारी कर रहे लोग भी विस्फोट के शिकार हुए हैं।

उन्होंने बताया कि आपातकालीन कक्ष पूरा भरा हुआ है और शवों को हमने जमीन पर रखा हुआ है। हमले के पीछे किसका हाथ है, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपरूससीरियाब्रिटेनईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?