कई चुनौतियों का सामना कर रहा है विश्व : हैरिस

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:47 IST2021-05-28T22:47:56+5:302021-05-28T22:47:56+5:30

World is facing many challenges: Harris | कई चुनौतियों का सामना कर रहा है विश्व : हैरिस

कई चुनौतियों का सामना कर रहा है विश्व : हैरिस

एनापेालिस, 28 मई (एपी) अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला देवी हैरिस ने अमेरिकी नौसैन्य अकादमी के स्नातकों को अपने संबोधन में कहा कि विश्व महामारी, जलवायु परिवर्तन और साइबर सुरक्षा जैसी विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है।

यूएस नेवल एकेडमी के 175 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब स्नातकों को किसी महिला ने संबोधित किया है।

अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘महामारी ने हमारे विश्व को एक नए युग में पहुंचा दिया है और इसने हमेशा के लिए हमारे विश्व को प्रभावित किया है।’’

उन्होंने इस महीने के शुरू में देश की सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन पर हुए साइबर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक चेतावनी थी।

साइबर हमले के चलते देश की सबसे बड़ी पाइपलाइन ठप हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की कई चेतावनी सामने आ चुकी हैं, इसलिए हमें अपने राष्ट्र की इन खतरों से रक्षा करनी चाहिए।’’

हैरिस ने अपने संबोधन में जलवायु परिवर्तन का भी जिक्र किया।

अकादमी के 1,084 स्नातकों में से ज्यादातर का चयन नेवी-मरीन कोर में अधिकारी के रूप में हो गया।

हैरिस ने इन स्नातकों से कहा, ‘‘अमेरिकी लोग आप पर निर्भर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: World is facing many challenges: Harris

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे