लाइव न्यूज़ :

विश्व कोविड-19, अस्थिरता, संघर्ष, जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहा : यूएनजीए अध्यक्ष

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:30 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र,21 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 76 वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने मंगलवार को कहा कि विश्व अभी अस्थिरता, संघर्ष, कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहा है।

साथ ही, उन्होंने विश्व के नेताओं को चेतावनी दी कि वे एक नाजुक मोड़ पर हैं और अलग-थलग पड़ने व परस्पर तबाही के रास्ते पर जाने या साथ मिल कर चलने का पथ चुन सकते हैं।

शाहिद ने 76 वीं आम चर्चा की शुरूआत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन और महामारी की चुनौतियों ने लोगों को रातों में जगा कर रखा और बेचैनी तथा चिंता बढ़ाई।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व मन की शांति चाहता है। लोग चुनौतियों का समाधान और इसका सामूहिक रूप से सामना करना चाहते हैं। और चुनौतियां कम नहीं हैं। अस्थिरता, संघर्ष, कोविड-19, जलवायु परिवर्तन। यह सूची लंबी है। ’’

उन्होंने कहा कि रिकार्ड समय में कोविड-19 के लिए कई टीके विकसित किये गये हैं। दर्जनों देशों के वैज्ञानिकों व अनुसंधानकर्ताओं ने मानव की समन्वित बुद्धिमत्ता से एक उपलब्धि हासिल की।

पिछले सप्ताह महासभा के 76 वें सत्र के अध्यक्ष के तौर पर शपथ लेने वाले मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा कि लोग गलत नहीं हैं, जब वे चिंता करते हैं कि विश्व के नेता दुनिया के समक्ष मौजूद समस्याओं का समाधान करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 पर हमारे पास टीके हैं। जलवायु परिवर्तन पर नवीकरणीय ऊर्जा में हमारे पास नवोन्मेष, उपयुक्त प्रौद्योगिकी है और हम जीवाश्म ईंधन से दूर जा रहे हैं। एकबार फिर, सिर्फ राजनीतिक समर्थन और वित्तपोषण का अभाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब