लाइव न्यूज़ :

विश्व बैंक के अध्यक्ष ने सफल कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए भारत को बधाई दी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:48 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वॉशिंगटन, 16 अक्टूबर विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ सफल टीकाकरण कार्यक्रम के लिए भारत को बधाई दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात में उन्होंने टीका उत्पादन एवं वितरण में भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

सीतारमण के साथ यहां बैठक के दौरान यहां मालपास ने वाशिंगटन स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान की अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम और बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी सहित विश्व बैंक समूह की सभी संस्थाओं में भारत के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

विश्व बैंक ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर भारत के प्रयासों पर भी चर्चा की।

विश्व के सबसे बड़े टीका उत्पादक देश भारत ने अप्रैल में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए कोविड-19 टीके के निर्यात को रोक दिया था, ताकि देश की पूरी आबादी का टीकाकरण किया जा सके।

पिछले महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की थी कि भारत फिर से विदेशों को टीका निर्यात शुरू करेगा।

बयान में कहा गया कि मालपास ने सीतारमण को भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए बधाई दी और टीका उत्पादन एवं वितरण में भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना