लाइव न्यूज़ :

विश्व बैंक के प्रमुख जिम योंग किम ने दिया इस्तीफा, डोनाल्ड ट्रंप कर सकते हैं उत्तराधिकारी का चुनाव

By भाषा | Updated: January 8, 2019 12:07 IST

किम के जाने से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को विश्व बैंक के पद के लिए अपनी पसंद का उम्मीदवार नामित करने का अवसर मिलेगा।

Open in App

विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। किम ने अपना कार्यकाल पूरा होने से तीन साल पहले ही अप्रत्याशित इस्तीफा दिया है।

किम ने सोमवार को बैंक कर्मियों को पत्र लिखा.इस पत्र में उन्होंने कहा कि उनका लंबे समय से मानना है कि विकासशील देशों की बड़ी वित्तीय आवश्यकताओं और उपलब्ध सहयोग के बीच अंतर पाटने के लिए निजी क्षेत्र में काम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि अब मेरे लिए नई चुनौतियों को स्वीकार करने का समय आ गया है।’’ 

किम के जाने से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को विश्व बैंक के पद के लिए अपनी पसंद का उम्मीदवार नामित करने का अवसर मिलेगा।

विश्व बैंक के गठन के बाद से उसका नेतृत्व अमेरिकियों ने ही किया है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का नेतृत्व किसी न किसी यूरोपीय ने किया है। चीन समेत एशियाई देशों और कई अन्य देशों ने इस पर आपत्ति जताई है।

किम का कार्यकाल 30 जून 2022 को समाप्त होना था।

किम ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह विकासशील देशों में बुनियादी ढांचागत निवेश बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने वाली कंपनियों के साथ जुड़ने के अलावा ‘पार्टनर्स इन हेल्थ’ के साथ भी फिर से जुड़ेंगे। उन्होंने गरीब देशों को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने के लिए करीब 30 साल पहले ‘पार्टनर्स इन हेल्थ’ संगठन की सह-स्थापना की थी।

विश्व बैंक ने कहा कि किम की विदाई के बाद अंतरिम आधार पर बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टालीना जार्जिवा एक फरवरी को पदभार संभालेंगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल