लाइव न्यूज़ :

चीन के ई-कॉमर्स उद्योग के कर्मचारियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा काम का बोझ

By भाषा | Updated: January 18, 2021 11:36 IST

Open in App

हांगकांग, 18 जनवरी कोरोना वायरस महामारी के बीच भी काम करते रहे ई-कॉमर्स कर्मचारी अपने वेतन और खुद के साथ हो रहे बर्ताव से इतने नाखुश हैं कि एक ने तो विरोध जताते हुए खुद को आग लगा ली।

महामारी के दौरान जहां लाखों परिवार घरों में कैद रहे, वहीं सामान की मांग बढ़ गयी और कर्मचारियों ने जमाने वाली सर्दी में भी टनों सब्जी, चावल, मांस और अन्य खाद्य सामग्रियों तथा डायपर आदि की आपूर्ति की।

प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उद्योगों में आधिकारिक स्तर के कर्मचारियों की पगार अन्य कुछ उद्योगों से अच्छी है, लेकिन कर्मचारियों से एक दिन में 12 घंटे से अधिक काम लिया जाता है।

हालांकि कर्मचारियों की दुर्दशा पर ध्यान उस समय गया जब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पिंदुओदुओ के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी। इस तरह की अटकलें थीं कि अधिक काम करने की वजह से उनकी जान गयी।

इसे बड़ी चिंता की बात बताते हुए सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने काम के घंटे कम करने की वकालत की है।

इस तरह के विवाद चीन के इंटरनेट उद्योग की छवि के लिए झटका है जो देश की अर्थव्यवस्था को बदल रहा है और नये रोजगार पैदा कर रहा है।

इस उद्योग ने कई ई-कॉमर्स कंपनियों के संस्थापकों को दुनिया के सबसे धनी उद्यमियों तक में शामिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला