लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहे हैं : अमेरिका

By भाषा | Updated: March 9, 2021 11:02 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ मार्च बाइडन प्रशासन ने कहा है कि अफगानिस्तान में राजनीतिक समझौता और व्यापक संघर्ष विराम की स्थिति पर पहुंचने के लिए वहां शांति प्रक्रिया को मजबूती देने के इरादे से अमेरिका, पाकिस्तान समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अफगानिस्तान के लिए विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद की सोमवार को इस्लामाबाद यात्रा और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा समेत पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात पर यह टिप्पणी की।

प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इन चर्चाओं में खलीलजाद ने पाकिस्तान में अपने समकक्ष से उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया और शांति प्रक्रिया के लिए पाकिस्तान की लगातार प्रतिबद्धता का आह्वान किया।’’

उन्होंने कहा कि खलीलजाद की यह यात्रा क्षेत्र में अमेरिकी कूटनीति की निरंतरता का प्रतिनिधित्व करती है। राष्ट्रपति जो बाइडन के 20 जनवरी को पद संभालने के बाद खलीलजाद की क्षेत्र में पहली यात्रा है।

प्राइस ने कहा, ‘‘हमलोग दोहा में सहयोगियों और पाकिस्तान समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहे है। वहां पर राजदूत खलीलजाद गए हैं।’’

शांति प्रक्रिया में अवरोध और हिंसा बढ़ने के कारण अमेरिका ने अफगानिस्तान को आठ पन्ने का मसौदा शांति समझौता प्रस्तुत किया है।

वार्ता में शामिल हो रहे दोनों पक्षों के मुताबिक अमेरिका ने उन्हें आगामी हफ्ते में इस समझौते पर सहमति बनाने को कहा है।

दस्तावेज में संघर्षविराम और इसे लागू करने, महिला, बाल, अल्पसंख्यक अधिकारों के संरक्षण और सुलह-सफाई के लिए आयोग बनाने का आह्वान किया है।

प्राइस ने मसौदा प्रस्ताव की पुष्टि नहीं की, लेकिन कहा, ‘‘हमारे कूटनीतिक प्रयासों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि इसके लिए कदम उठाए जाएं।’’

तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि मसौदा मिला है और उसकी समीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल