लाइव न्यूज़ :

समृद्ध एवं गैर सांप्रदायिक बांग्लादेश के लिए काम करें : शेख हसीना ने अपने देश के लोगों से कहा

By भाषा | Updated: March 25, 2021 23:59 IST

Open in App

ढाका, 25 मार्च बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बृहस्पतिवार को अपने देश के लोगों से आग्रह किया कि वे आपसी मतभेदों को दूर करें और एक ‘‘समृद्ध एवं गैर-सांप्रदायिक’’ बांग्लादेश के लिए काम करें।

हसीना ने देश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि बांग्लादेश के लोगों को राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के सपनों के अनुरूप एवं 1971 के स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयासों को नया स्वरूप देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के भीतर और बाहर स्वतंत्रता विरोधी ताकतों ने बांग्लादेश की प्रगति में अड़ंगा लगाने के लिए अनेक षड्यंत्र किए हैं।

हसीना ने कहा, ‘‘ये (षड्यंत्र) अब भी जारी हैं, इसलिए हम सभी को सतर्क रहना होगा और देशविरोधी गतिविधियों का मुकाबला करना होगा।’’

उल्लेखनीय है कि 1971 में भारत की मदद से लड़े गए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में जीत के बाद पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश एक अलग देश के रूप में अस्तित्व में आया था।

हसीना ने कहा, ‘‘हमें सभी मतभेदों को भुला देना चाहिए और एक ‘‘समृद्ध एवं गैर-सांप्रदायिक’’ बांग्लादेश के लिए काम करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना