लाइव न्यूज़ :

राहत के लिए विदेशी सहायता लेने में संकोच नहीं करेंगे: देउबा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 12:39 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 25 अक्टूबर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय सहायता मांगने में संकोच नहीं करेगी। प्राकृतिक आपदा के कारण यहां पर अब तक कम से कम 111 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं तीन प्रांतों में करीब 7.2 अरब नेपाली रूपये मूल्य की धान की फसल नष्ट हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 40 लोग लापता हैं।

रविवार को इटाहरी में एक कार्यक्रम में देउबा ने कहा, ‘‘बेमौसम बारिश की वजह से जानमाल का काफी नुकसान हुआ। यदि देश में पर्याप्त संसाधन नहीं हुए तो सरकार विदेशी दानदाताओं और मित्र देशों से सहायता मांगकर राहत प्रदान करेगी।’’

उन्होंने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पीड़ितों को राहत प्रदान करने के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी।

रविवार को देउबा और अन्य मंत्रियों ने बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रभावित जिलों का दौरा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल