लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी : राष्ट्रपति रामाफोसा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 09:19 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 19 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित वेबिनार में अपने संबोधन में कहा कि देश में हिंसा को, कानून अपने हाथ में लेने वालों और कानून के स्वयंभू पहरेदारों को जड़ जमाने नहीं दिया जाएगा।

रामाफोसा ने रविवार को कहा, ‘‘यह खास तौर पर महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हमलोग विशेषकर क्वाजुलु नटाल (प्रांत) में नस्ली तनाव और नस्ली हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर खबरें देख रहे हैं।’’ राष्ट्रपति पिछले कुछ दिनों से भारतवंशी बहुल क्षेत्र फीनिक्स, उत्तरी डरबन में चल रही हिंसा का हवाला दे रहे थे जहां कुछ समूहों ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की जेल की सजा के विरोध में हुए प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद सप्ताह भर चली हिंसा, लूटपाट और आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर क्षेत्र के प्रवेश मार्गों को अवरूद्ध कर दिया था।

जुमा को सात जुलाई को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद ये प्रदर्शन शुरू हुए। लेकिन बाद में ये व्यापक लूटपाट और आगजनी में तब्दील हो गए। देश की शीर्ष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत की अवमानना के लिए जुमा को 15 महीने जेल की सजा सुनाई है।

फीनिक्स के आस पास के तीन अश्वेत बहुल शहरों के निवासियों से यह शिकायत मिली थी कि उन्हें इलाके में घुसने नहीं दिया जा रहा है, यहां तक कि उन्हें अपने कार्यस्थल पर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। फीनिक्स में 20 लोगों के मारे जाने और अन्य के लापता होने की खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें