लाइव न्यूज़ :

महिला अधिकार समूहों ने अफगानिस्तान में संरा शांतिरक्षक बल की मांग की

By भाषा | Updated: July 16, 2021 11:22 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 16 जुलाई महिला अधिकार समर्थक एवं धार्मिक नेताओं ने महिलाओं द्वारा पिछले दो दशकों में हासिल की गई उपलब्धियों का संरक्षण करने के मद्देनजर अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की मांग की है, क्योंकि अमेरिका और नाटो बल युद्धग्रस्त देश से अपने सैनिक वापस बुला रहे हैं और तालिबान लगातार देश के कई हिस्सों पर कब्जा कर रहा है।

तालिबान के शासन में, महिलाओं को स्कूल जाने, घर के बाहर काम करने या किसी पुरुष के बिना घर से निकलने की अनुमति नहीं है। देश के पुरुष प्रधान समाज में अब भी महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अफगानिस्तान की कई महिलाएं काफी जद्दोजहद के बाद कई शक्तिशाली पदों पर पहुंच गई हैं, लेकिन उन्हें डर है कि तालिबान के फिर नियंत्रण करने से उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, वे उनसे छीन लिया जाएगा।

अमेरिका, अफगानिस्तान और अन्य देशों के 140 नागरिक समाज संगठन और धार्मिक नेताओं द्वारा 14 मई को लिखा एक पत्र ‘एपी’ को मिला, जो ‘‘ अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा तथा उनके अधिकारों को समर्पित ’’ था। पत्र में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक बल से यह ‘‘ सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया कि अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की वापसी की कीमत स्कूल जाने वाली लड़कियों को न चुकानी पड़े।’’

पत्र में अमेरिका से महिलाओं और लड़कियों तथा ‘हजारा’ जैसे धार्मिक अल्पसंख्यकों को मजबूत करने के लिए ‘‘ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा रणनीति के रूप में ’’ अफगानिस्तान की मानवीय मदद तथा विकास संबंधी कार्यों के लिए की जाने वाली सहायता बढ़ाने को कहा गया है।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तालिबान के साथ ‘‘ महिलाओं के शांति वार्ता का हिस्सा होने पर जोर देने से इनकार करके’’ वैश्विक शांति को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में महिलाओं के लिए समान भागीदारी की मांग वाले 2000 में अपनाए गए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का सम्मान करने में विफल रहने का आरोप भी लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब