लाइव न्यूज़ :

कोविड रोधी टीकाकरण में पुरुषों के मुकाबले पीछे छूट रहीं महिलाएं

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:13 IST

Open in App

लंदन, 14 अक्टूबर (एपी) एशिया, अफ्रीका और मध्य-पूर्व में कोविड रोधी टीकाकरण के मामले में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पीछे छूट रही हैं और विशेषज्ञों को आशंका है कि विश्व में टीकाकरण करा चुके लोगों के मुकाबले अफ्रीका में महिलाओं के टीकाकरण की दर सबसे कम हो सकती है।

टीकाकरण में लैंगिक असमानता अफ्रीका ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रही है।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में वैश्विक स्वास्थ्य नीति से संबद्ध सहायक प्रोफेसर क्लेयर वेनहाम का कहना है, ‘‘यदि महिलाओं का टीकाकरण पुरुषों के टीकाकरण की दर के समान नहीं होता है तो वे और अधिक हाशिए पर चली जाएंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह समाज से उनके (महिलाओं) बाहर होने का महज एक और उदाहरण होगा।’’

सरकारों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार भारत तथा तिमोर-लेस्ते के कई क्षेत्रों में महिलाओं के हिस्से में केवल 35 प्रतिशत टीके ही आए हैं।

बांग्लादेश में मध्य सितंबर के सरकार के आंकड़ों के अनुसार जहां 80 लाख पुरुषों को टीके की दूसरी खुराक मिली तो महिलाओं के मामले में यह संख्या केवल 60 लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक