लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तान में महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:07 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ मार्च पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में महिलाओं ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर रैलियों आयोजित की।

औरत मार्च नाम से आयोजित इन रैलियों का आयोजन कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और कई अन्य शहरों में किया गया।

कराची शहर में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। इसमें शामिल महिलाओं ने ‘कम उम्र की शादियां रोकें’’, ‘‘समानता महत्वपूर्ण है, प्रताड़ना नहीं" जैसे संदेशों के साथ तख्तियां ले रखी थीं। इन महिलाओं ने अपने अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए।

लाहौर में आयोजित मार्च में महिलाओं ने यौन हिंसा और दुर्व्यवहार के अपने अनुभव साझा किए।

महिलाओं ने अधिकारों की मांग करते हुए इस्लामाबाद में गीत गाए और कविता पाठ किया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विदेश कार्यालय द्वारा जारी अपने संदेश में कहा कि पाकिस्तान इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विषय का पूरा समर्थन करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ शामिल हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने में की गई प्रगति का जश्न मनाने का अवसर है और महिलाओं के अधिकारों के प्रति सम्मान बढ़ाने के प्रयासों के लिए हमारे सामूहिक संकल्प की पुष्टि भी करता है।’’

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अपने संदेश में देश की शान के लिए पाकिस्तानी महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।

सूचना मंत्री शिबली फ़राज़ ने कहा कि संविधान महिलाओं के अधिकारों का गारंटीकर्ता है और उन्होंने देश के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज नेता मरियम नवाज ने कहा कि महिला सशक्तीकरण देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला