लाइव न्यूज़ :

उड़ान रद्द होने पर टाइम पास के लिए खरीदे लॉटरी टिकट में महिला ने जीते 10 लाख डॉलर

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:51 IST

Open in App

तलाहस्सी (अमेरिका), पांच अगस्त (एपी) उड़ान रद्द होने पर मिसौरी की एक महिला की किस्मत खुल गई। दरअसल इस दौरान महिला ने कुछ लाटरी टिकट खरीदे जिसमें उसे 10 लाख डॉलर का इनाम मिला।

फ्लोरिडा लॉटरी की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मिसौरी के कनसास सिटी की एंजेला कैरावेला (51) ने ‘द फास्टेस्ट रोड टू यूएसडी 10,00,000’ स्क्रैच गेम से पिछले महीने 10 लाख डॉलर का शीर्ष इनाम जीता। उसने अपनी जीती हुई रकम एक बार में लेने का विकल्प चुना जो तकरीबन 7,90,000 डॉलर थी।

कैरावेला ने कहा, “अचानक उड़ान रद्द होने के बाद मुझे लगा था कि कुछ अजीब होने वाला है।” उसने कहा, “मैंने समय बिताने के लिए कुछ टिकट खरीदे और 10 लाख डॉलर यूं ही जीत लिए।”

कैरावेला ने तांपा के पूर्व में स्थित ब्रैंडन में पब्लिक्स सुपरमार्केट से अपना विजयी टिकट खरीदा था। इस स्टोर को विजयी टिकट बेचने के लिए 2,000 डॉलर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे।

यूएसडी 30 खेल जिसे कैरावेला ने जीता, वह फरवरी 2020 में शुरू हुआ था और इसमें 10 लाख डॉलर के 155 शीर्ष इनाम हैं और 94.8 करोड़ डॉलर के नकद पुरस्कार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा