इंडोनेशिया में बंदूक लेकर पुलिस मुख्यालय में घुसी महिला को गोली मारकर ढेर किया गया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:38 IST2021-03-31T20:38:48+5:302021-03-31T20:38:48+5:30

Woman who was gunned down at police headquarters in Indonesia was shot and killed | इंडोनेशिया में बंदूक लेकर पुलिस मुख्यालय में घुसी महिला को गोली मारकर ढेर किया गया

इंडोनेशिया में बंदूक लेकर पुलिस मुख्यालय में घुसी महिला को गोली मारकर ढेर किया गया

जकार्ता (इंडोनेशिया), 31 मार्च (एपी) इंडोनेशिया के जकार्ता में एक महिला राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय में घुस गई और कई पुलिस अधिकारियों पर बंदूक तान दी जिसके बाद गोली मारकर उसे ढेर कर दिया गया। इससे पहले देश में कई संदिग्ध आतंकवादी हमले हुए हैं।

रविवार को सुलावेसी द्वीप पर रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार की प्रार्थना के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग जख्मी हुए थे जिसके बाद पुलिस और धार्मिक स्थलों पर हमले की आशंका को लेकर अधिकारी चौकन्ने हैं और उन्होंने आंतकवाद रोधी कदम उठाये हैं।

बुधवार को टीवी पर प्रसारित एक वीडियो में दिख रहा है कि एक अज्ञात महिला ने काले रंग का लंबा वस्त्र पहना हुआ है और नीले रंग का नकाब लगाया हुआ है। वह मुख्यालय में पार्किंग स्थल के पास से पुलिस प्रमुख के दफ्तर की इमारत की ओर बढ़ रही है। उसने कई पुलिस अधिकारियों पर बंदूक तान दी है और इसके बाद अन्य अधिकारियों ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया।

बम निरोधक दस्ते के सदस्य बारिश में पड़े उसके शव के पास गए और सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में कोई खतरनाक सामग्री तो नहीं है,जिसके बाद उसके शव को हटाया गया।

घटना को ‍लेकर पुलिस ने तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman who was gunned down at police headquarters in Indonesia was shot and killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे