लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में महिला ने हिंदू पड़ोसी की पूजा में बाधा डाली, पुलिस ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: June 11, 2021 13:25 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 11 जून सिंगापुर पुलिस उस घटना की जांच कर रही है जिसमें एक वीडियो में 48 वर्षीय महिला को घंटा बजाकर अपने हिंदू पड़ोसियों की पूजा में खलल डालते हुए देखा गया है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने कहा कि एक रिपोर्ट दर्ज की गई है और महिला जांच में पुलिस के साथ सहयोग कर रही है।

लिवनेश रामु ने बुधवार को फेसबुक पर घटना की 19 सेकंड की वीडियो पोस्ट की जिससे चश्मा लगाए हुए एक व्यक्ति अपने अपार्टमेंट के बाहर पूजा करते हुए घंटी बजा रहा है। तभी अगले दरवाजे से एक महिला निकलती है और जमीन से एक छड़ी उठाकर करीब 15 सेकंड तक एक छोटा घंटा जोर-जोर से बजाती है। जब व्यक्ति रुकता है और घंटी की आवाज बंद हो जाती है तब भी महिला कुछ देर तक लगातार घंटा बजाती रहती है।

लिवनेश ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘कई अन्य हिंदुओं की तरह हमारा परिवार हफ्ते में दो बार पांच मिनट के लिए प्रार्थना करते हुए घंटी बजाता है। इस घर में 20 से अधिक वर्षों से रह रहे हैं लेकिन कभी कोई परेशानी हुई। मुझे लगता है कि कोविड-19 के कारण चीजें बदल गयी हैं।’’

इस बीच, गृह मामलों के और कानून मंत्री के. षणमुगम ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों की नस्ली प्राथमिकताएं हो सकती है और यह नस्लवाद नहीं है लेकिन अगर वह सार्वजनिक तौर पर यह करते हैं और दूसरों पर इसे थोपते हैं तो स्थिति बिगड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला