लाइव न्यूज़ :

हत्या के सात मामलों में शामिल महिला को सजा-ए-मौत

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:36 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग,10 सितंबर चीन के दक्षिणपूर्वी जियांग्शी प्रांत की एक अदालत ने चोरी, अपहरण और सात लोगों की हत्या में शामिल एक महिला को मौत की सजा सुनाई है।

नानचांग इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने बृहस्पतिवार को अपने फैसले में कहा कि लाओ रोंगज़ी ने अपने तत्कालीन मित्र के साथ 1996-1999 के दौरान विभिन्न प्रांतों में चोरी, अपहरण और हत्याओं की कई साजिश रची, जिनमें सात लोगों की मौत हुई।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लाओ फर्जी नामों का इस्तेमाल करते हुए लगभग 20 वर्ष तक फरार रही। उसे नवंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने उसके सभी राजनीतिक अधिकार छीन लिए और उसकी सारी निजी संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया। फैसला सुनते वक्त लाओ अदालत में रो पड़ी और उसने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

लाओ के मित्र फा जियिंग को 1999 में गिरफ्तार किया गया था और उसे भी मौत की सजा सुनाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला