लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में महिला ने दिया दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम, प्रेमी के बच्चे को नेल पॉलिश रिमूवर खिलाकर उतारा मौत के घाट, जानिए वारदात की पूरी कहानी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 14, 2024 12:39 IST

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक महिला पर प्रेमी के बच्चे का बेहद खौफनाक तरीके से कत्ल किया। महिला ने वारदात को अंजाम देने के लिए बैटरी, स्क्रू और नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल किया। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक महिला पर प्रेमी के बच्चे का बेहद खौफनाक तरीके से कत्ल कियामहिला ने वारदात को अंजाम देने के लिए बैटरी, स्क्रू और नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल कियाबच्चे की मौत के बाद महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार पकड़ी गई

न्यूयार्क:अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक महिला पर प्रेमी के बच्चे को बेहद खौफनाक तरीके से कत्ल करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला ने वारदात को अंजाम देने के लिए बैटरी, स्क्रू और नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल किया।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एलिसिया ओवेन्स को पिछले साल जून में आइरिस रीटा अल्फेरा की संदिग्ध हत्या के आरोप में बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। एलीसिया को तब गिरफ्तार किया गया जब पेंसिल्वेनिया के अटॉर्नी जनरल मिशेल हेनरी ने बताया कि शव के परीक्षण से पता चला है कि बच्चे की मौत रक्त में शामिल एसीटोन के घातक स्तर के कारण हुई थी।

रिपोर्ट से पता चला कि 20 वर्षीय महिला ने हत्या से पहले इस बात पर शोध किया कि इन वस्तुओं का बच्चे पर क्या हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

अटॉर्नी जनरल हेनरी ने कहा, “दिल दहला देने वाले इस मामले में समझना मुश्किल है कि कोई महिला एक असहाय बच्चे को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा जानलेवा कदम कैसे उठा सकती है और फिर उसके बाद वो जांचकर्ताओं को भी गुमराह कर रही थी। जांच से पता चलता है कि महिला ने महीनों तक इस पर गहन शोध किया कि कुछ पदार्थ बच्चों को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं।"

25 जून 2023 को आइरिस के 20 साल के पिता बेली जैकोबी के साथ वह वारदात हुई। जेकोबी को उसकी महिला प्रेमिका ओवेन्स का फोन आया कि उनकी बेटे के साथ कुछ गलत हुआ है।

पुलिस को मिली आपराधिक शिकायत के अनुसार बेली जैकब फौरन न्यू कैसल स्थित अपने घर पहुंचे और अपने बच्चे को निष्क्रिय अवस्था में पाकर  उन्होंने तुरंत 911 पर कॉल किया।

इसके तुरंत बाद उनके 18 महीने के बच्चे को इलाज के लिए न्यू कैसल के यूपीएमसी जेम्सन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान चार दिन बाद आइरिस की मृत्यु हो गई। आइरिस अपनी मां एमिली अल्फेरा और अपने दादा-दादी के साथ रहता था जबकि उसका पिता जेकोबी के पास केवल उनसे मिलने का अधिकार था।

शिकायत से पता चला कि एलीसिया ने पुलिस को बताया कि लड़की को "ऐंठन" होने और बिस्तर से गिरने के बाद उसके सिर पर चोट लगी थी। लेकिन शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला कि 18 महीने की बच्ची ने मरने से कुछ महीने पहले बटन के आकार की बैटरी और एक धातु के स्क्रू के साथ-साथ नेल पॉलिश रिमूवर निगा था।

जब अधिकारियों ने एलीसिया के फोन की जांच की तो उन्हें पता चला कि फरवरी 2023 और जून 2023 के बीच, वह नेल पॉलिश रिमूवर और बैटरी जैसे घरेलू उत्पादों के बारे में जानकारी खोज रही थी, जो बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं या मौत का कारण बन सकते हैं।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?