लाइव न्यूज़ :

विस्कॉन्सिन चुनाव आयोग ने दो काउंटी में दोबारा मतगणना का आदेश दिया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 00:41 IST

Open in App

मैडिसन (अमेरिका), 19 नवम्बर (एपी) विस्कॉन्सिन चुनाव आयोग ने दो काउंटी में डाले गए 800,000 से अधिक मतों की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर फिर से गिनती करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया।

ट्रंप द्वारा पुनर्मतणना के लिए 30 लाख डालर का भुगतान करने के बाद आदेश कानूनी तौर पर जरूरी था। इस पर बुधवार रात पांच घंटे से अधिक समय तक बहस के बाद सहमति बनी।

डेमोक्रेटिक कमिश्नर मार्क थॉमसन ने बहस के दौरान कहा, ‘‘यह असाधारण है कि हम छह लोगों में इसको लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन के बीच आयोग 3-3 से विभाजित है।

मिल्वाउकी और डेन काउंटी में मतों की फिर से गणना शुक्रवार से शुरू होगी और यह एक दिसंबर तक पूरी हो जानी चाहिए जहां जो बाइडन ने ट्रंप को 2 के मुकाबले 1 से अधिक के अंतर से हराया था।

ट्रंप की प्रचार टीम ने काउंटी में ‘‘अनियमितताओं’’ का हवाला दिया है, हालांकि अवैध गतिविधि का कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया है।

विस्कॉन्सिन के शीर्ष चुनाव अधिकारी मेगन वोल्फ ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हम समझते हैं कि दुनिया की नजर अगले कुछ हफ्तों के दौरान विस्कॉन्सिन के इन काउंटी पर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला