लाइव न्यूज़ :

प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा के दौरान विलियम और हैरी साथ-साथ नहीं चलेंगे

By भाषा | Updated: April 16, 2021 20:04 IST

Open in App

लंदन, 16 अप्रैल प्रिंस विलियम और हैरी के बीच मतभेद एक बार फिर उभरकर सामने आया है क्योंकि वे शनिवार को अपने दादा प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा में साथ-साथ नहीं चलेंगे।

अंतिम यात्रा के काफिले में दोनों भाइयों के बीच महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बेटी प्रिंसेस एन के पुत्र पीटर फिलिप रहेंगे। प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा लैंड रोवर से निकलेगी।

ब्रिटिश राजशाही में दूसरे पायदान पर आने वाले 38 वर्षीय विलियम और उनके छोटे भाई 36 वर्षीय हैरी के बीच मतभेद की काफी खबरें तभी से आने लगी थीं, जब से हैरी ने खुद को शाही कर्तव्यों से हटा लिया था और पत्नी मेगन मार्कल के साथ अमेरिका चले गए थे।

बकिंघम पैलेस की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य लोगों में प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज चार्ल्स, शाही राजकुमारी प्रिंसेस एन, ड्यूक ऑफ यॉर्क प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड शामिल होंगे।

पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘अंतिम संस्कार में शामिल लोग मास्क लगाएंगे और शाही परिवार के सदस्य दिन के ड्रेस या पदक के साथ सुबह की कोट पहनेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला