लाइव न्यूज़ :

विलियम और हैरी राजकुमारी डायना की प्रतिमा का अनावरण करने साथ आए

By भाषा | Updated: July 1, 2021 23:46 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, एक जुलाई ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और हैरी अपनी मां राजकुमारी डायना की 60वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को उनकी याद में एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए साथ आए।

उन्होंने कहा कि वे अपनी मां के प्रेम, ऊर्जा और चरित्र के गुणों को याद करते हैं क्योंकि इन्हीं गुणों ने उन्हें दुनियाभर में ‘अच्छाई की ताकत’ बनाया था।

लंदन के केंसिंग्टन महल में प्रिंसेस ऑफ वेल्स की याद में प्रतिमा के अनावरण अवसर पर एक छोटा सा कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। दोनों भाइयों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे यहां आने वाले लोगों को उनकी दिवंगत मां की ‘जिंदगी और विरासत’ को समझने का अवसर मिलेगा।

प्रिंसेस डायना का निधन 1997 में पेरिस में एक सड़क दुर्घटना में हो गया था।

विलियम और हैरी ने कहा, ‘‘ कोई भी ऐसा दिन नहीं बीतता जब वे यह नहीं सोचते हैं कि काश वह हमारे साथ होतीं। हमारी उम्मीद है कि यह प्रतिमा उनकी जिंदगी और विरासत को दर्शाते हुए हमेशा मौजूद रहेगी।’’

डायना के भाई और बहन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों की वजह से डायना के कई दोस्त इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए।

अपनी मां की असामयिक मृत्यु के बाद दोनों भाई कभी बहुत करीब थे और उन्होंने एक-दूसरे का साथ भी दिया था और अपने शाही कर्तव्यों की शुरुआत करते हुए मिलकर काम किया। लेकिन संबंधों में तब तनाव आ गया जब दक्षिणी कैलिफोर्निया में अपने नए घर से हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने नस्लवाद और अंसवेदनशीलता के आरोप लगाए थे। विलियम ने लंदन में इन आरोपों से शाही परिवार का बचाव किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें