लाइव न्यूज़ :

जरूरतमंदों तक मानवीय सहायता पहुंचाने केलिए तालिबान से बात करेंगे: संरा की शरणार्थी मामलों की एजेंसी

By भाषा | Updated: September 11, 2021 10:03 IST

Open in App

अंकारा, 11 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी ‘संयुक्‍त राष्‍ट्र शरणार्थी उच्‍चायुक्‍त कार्यालय (यूएनएचसीआर)’ के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान के लाखों विस्थापित लोगों को मदद देने के लिए एजेंसी तालिबान के साथ बातचीत करेगी।

संयुक्‍त राष्‍ट्र शरणार्थी उच्‍चायुक्‍त ग्रांडी ने यह भी कहा कि अभी तक ऐसा नहीं देखा गया है कि बड़ी संख्या में अफगान लोगों ने सीमा पार कर अन्य देशों में जाने का प्रयास किया हो लेकिन देश में हालत यदि बदतर होते हैं तो परिस्थितियां बदल सकती हैं।

ग्रांडी ने कहा, ‘‘मेरे संगठन की प्राथमिकता है विस्थापित लोगों की मदद के लिए मानवीय सहायता के काम को बढ़ाना, तेज करना...जाड़े का मौसम निकट है और इस दौरान अफगानिस्तान में बहुत अधिक सर्दी पड़ती है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसके लिए किसी भी अन्य मानवीय सहायता संगठन की तरह ही यूएनएचसीआर इस बारे में तालिबान के साथ बात करेगा। जिस किसी का भी उस इलाके पर नियंत्रण है जहां पर जरूरतमंद लोग रहते हैं, उससे हम बात करेंगे।’’

तुर्की के चार दिवसीय दौरे के समापन पर, सीरिया की सीमा के निकट तुर्की के गाजियानटेप प्रांत में ग्रांडी ने यह टिप्पणी की।

तुर्की में सीरिया और अफगानिस्तान से आए बड़ी संख्या में शरणार्थी पहले से रह रहे हैं और उसने चिंता जताई है कि और अधिक संख्या में अफगान लोग यहां आ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल