लाइव न्यूज़ :

म्यामां में तख्तापलट विफल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सहयोग लेंगे: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

By भाषा | Updated: February 4, 2021 13:41 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, चार फरवरी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने म्यामां में सैन्य तख्तापलट को ‘‘विफल’’ करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद लेने का संकल्प जताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संकट से निपटने के लिए सुरक्षा परिषद् एकजुट नहीं हुआ है।

म्यामां में सेना द्वारा सत्ता पर नियंत्रण करने के बाद स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की बैठक हुई।

म्यामां में सेना ने सत्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया और स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची, राष्ट्रपति यू विन मिंत और देश के अन्य शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया। सू ची पर अवैध रूप से वॉकी-टॉकी का आयात करने का आरोप है और इस आरोप में उन्हें 15 फरवरी तक हिरासत में रखा जा सकता है।

गुतेरेस ने ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘दुर्भाग्य से इस संबंध में सुरक्षा परिषद् एकजुट नहीं हो सका और तख्तापलट को विफल बनाने की खातिर म्यामां पर पर्याप्त दबाव बनाने के लिए हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रमुख देशों की मदद लेंगे।’’

गुतेरेस ने कहा कि म्यामां में नवंबर के चुनाव ‘‘शांतिपूर्ण संपन्न होने’’ के बाद यह ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ है कि चुनाव परिणामों और जनाकांक्षा को खारिज कर दिया जाए।

म्यामां की स्थिति पर सुरक्षा परिषद् ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

गुतेरेस ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘सू ची पर अगर हम कोई आरोप लगा सकते हैं तो वह यह है कि वह सेना के काफी नजदीक थीं और उन्होंने रोहिंग्या के खिलाफ सैन्य अभियान को लेकर सेना का काफी बचाव किया जिससे काफी संख्या में वहां से पलायन हुआ।’’

उन्होंने कहा कि सू ची ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में भी सेना का बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अगर हम उन पर कोई आरोप लगा सकते हैं तो वह यह है कि वह सेना के काफी निकट थीं। तख्तापलट पूरी तरह अस्वीकार्य है और मुझे उम्मीद है कि म्यामां में एक बार फिर से लोकतंत्र आगे बढ़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि इसे हासिल करने के लिए सभी कैदियों को रिहा किया जना चाहिए और संवैधानिक व्यवस्था फिर से बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस मुद्दे पर एकजुट होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें