लाइव न्यूज़ :

विपक्षी नेताओं से समर्थन मांगूगा: मलेशियाई प्रधानमंत्री यासीन

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:28 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 13 जुलाई (एपी) मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासीन ने शुक्रवार को कहा है कि वह संसद में बहुमत गंवा सकते हैं किंतु वह अपनी सरकार को बचाने के लिए विपक्षी सांसदों का समर्थन लेने का प्रयास करेंगे और उन्होंने अगले वर्ष चुनाव कराने का वादा किया है।

यासीन ने कहा कि अगले माह संसद के सत्र में वह विश्वास मत हासिल करेंगे किंतु सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल सासंदों के समर्थन वापस लेने से उनपर दबाव बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह त्यागपत्र दे सकते हैं किंतु किसी भी सांसद के पास जरूरी बहुमत नहीं है जिसे नरेश नया नेता घोषित कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में देश में कोई सरकार नहीं होगी और इससे कोरोना वायरस महामारी के बदतर हालात के बीच देश में अनिश्चितता की स्थिति आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह विपक्ष के नेताओं से उनका समर्थन प्राप्त करने के लिए मिलेंगे जिसके बदले में उन्हें कुछ लाभ देंगे जिसमें प्रधानमंत्री का कार्यकाल सीमित करना, विपक्ष के एक नेता को सरकार में वरिष्ठ भूमिका देने की पेशकश करना शामिल है।

उन्होंने अगले वर्ष जुलाई के अंत तक 15वें आम चुनाव कराने का भी वादा किया। सत्तारूढ़ गठबंधन में सबसे बड़े दल यूनाइटिड मलायी नेशनल ऑर्गनाइजेशन के कम से कम आठ सासंदों ने यासीन के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा की है, जिससे सरकार अल्पमत में आ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें