लाइव न्यूज़ :

धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री शेख हसीना

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:31 IST

Open in App

ढाका, 15 दिसंबर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को लोगों को चेताया कि देश में धार्मिक कट्टरता फिर से पनप सकती है और कहा कि उनकी सरकार सामाजिक अशांति फैलाने के लिए ‘‘राजनीतिक हथियार’’ के रूप में धर्म का इस्तेमाल करने की हर कोशिश नाकाम करने को प्रतिबद्ध है।

50वें मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर हसीना ने टीवी पर प्रसारित एक संदेश में कहा, ‘‘राजनीतिक हथियार के रूप में धर्म का इस्तेमाल ना करें, हम किसी को भी धर्म के नाम पर देश में अराजकता फैलाने या बंटवारा नहीं करने देंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि 1971 के मुक्ति संग्राम में हारने वालों का एक धड़ा राजनीति में उतरा है और वह सामान्य मुसलमानों को भ्रामक संदेशों के जरिए बरगला रहा है, ताकि देश में अशांति फैल सके और बांग्लादेश वहीं पहुंच जाए जहां से हम 50 साल पहले निकले थे।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक शह पाकर ये तत्व सरकार को आंखें दिखाने की जुर्रत भी कर रहे हैं जबकि राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजिब-उर-रहमान ने दशकों पहले धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में करने को लेकर देश को चेताया भी था।

उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश के लोग धार्मिक हैं, धर्मांध नहीं, इस देश के लोग प्रगति, विकास और धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने की ओर आगे बढ़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला