लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक स्टेट के किसी भी आतंकी को सीरिया से भागने नहीं देंगे, चुन-चुन कर खत्म करेंगेः एर्दोआन

By भाषा | Updated: October 15, 2019 16:09 IST

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने यह टिप्पणी क्षेत्र में अपने आक्रामक अभियान को लेकर पश्चिमी देशों की आशंका को लेकर व्यक्त की। एर्दोआन ने वाल स्ट्रीट जर्नल में लिखा, ‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) का कोई भी लड़ाका उत्तर-पूर्वी सीरिया से भाग नहीं पाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के अभियान के चलते बड़े पैमाने पर आतंकियों के भागने की पश्चिमी देशों की आशंका को पाखंड करार दिया।अमेरिका ने तुर्की पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिए और उससे सैन्य अभियान बंद करने को कहा।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मंगलवार को प्रकाशित एक संपादकीय में कहा कि इस्लामिक स्टेट के किसी भी आतंकी को उत्तरी सीरिया से भागने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने यह टिप्पणी क्षेत्र में अपने आक्रामक अभियान को लेकर पश्चिमी देशों की आशंका को लेकर व्यक्त की। एर्दोआन ने वाल स्ट्रीट जर्नल में लिखा, ‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) का कोई भी लड़ाका उत्तर-पूर्वी सीरिया से भाग नहीं पाए।’’

उन्होंने सीरिया में कुर्दों के खिलाफ तुर्की के अभियान के चलते बड़े पैमाने पर आतंकियों के भागने की पश्चिमी देशों की आशंका को पाखंड करार दिया। एर्दोआन ने कहा, ‘‘जो देश आज आईएसआईएस से लड़ने के मुद्दे पर तुर्की को भाषण देते हैं, वही देश 2014 और 2015 में विदेशी आतंकवादियों की बाढ़ को रोकने में विफल रहे।’’

अमेरिका ने तुर्की पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिए और उससे सैन्य अभियान बंद करने को कहा। इसने तुर्की पर आरोप लगाया कि उसका नाटो सहयोगी चरमपंथियों की रिहाई सुनिश्चित कर आम लोगों की जिन्दगी को खतरे में डाल रहा है। कुर्द अधिकारियों ने दावा किया है कि तुर्की के हमले ने उनके लिए अपने हिरासत केंद्रों की सुरक्षा को मुश्किल बना दिया है।

उन्होंने कहा कि रविवार को आईएस आतंकियों के परिवारों के 800 सदस्य आइन इस्सा शिविर से भाग गए। वहीं, शुक्रवार को पांच आतंकी एक अन्य जेल से भाग गए। वहीं, तुर्की ने कहा है कि कुर्द बलों ने क्षेत्र में अफरातफरी उत्पन्न करने के लिए जानबूझकर कैदियों को छोड़ा है।

आईएस आतंकियों के कुछ पारिवारिक सदस्यों ने भी समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में इसी तरह का दावा किया। तुर्की ने कहा है कि वह क्षेत्र में सभी हिरासत केंद्रों का नियंत्रण अपने हाथ में लेगा। एर्दोआन ने संपादकीय में लिखा, ‘‘हम विदेशी आतंकी लड़ाकों की पत्नियों और बच्चों के पुनर्वास के लिए संबंधित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग करने को तैयार हैं।’’ 

टॅग्स :सीरियातुर्कीआईएसआईएससंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा