लाइव न्यूज़ :

ब्रेक्जिट समझौते में बड़े बदलाव करने होंगे, अन्यथा उपबंध लागू करेंगे: ब्रिटेन

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:47 IST

Open in App

मैनचेस्टर, चार अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन के ब्रेक्जिट मंत्री डेविड फ्रॉस्ट ने सोमवार को आगाह किया कि यूरोपीय संघ (ईयू) से उसके अलग होने के समझौते से आयरलैंड में शांति बाधित हो रही है और इस स्थिति में इस समझौते में उसे एक उपबंध जोड़ना पड़ सकता है।

ऐसा कदम उठाए जाने की स्थिति में ईयू के साथ ब्रिटेन के पहले से खराब चल रहे संबंध और बिगड़ सकते हैं।

फ्रॉस्ट ने ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजरर्वेटिव पार्टी की सभा में कहा कि ब्रेक्जिट समझौते से उत्तरी आयरलैंड में शांति बाधित हो रही है तथा ‘‘अस्थिरता एवं व्यवधान’’ उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि समझौते में बड़े परिवर्तन यदि नहीं किए जाते हैं तो ब्रिटेन अनुच्छेद 16 को लागू करेगा, जिसके मुताबिक दोनों ही पक्ष में से कोई भी असामान्य परिस्थितियों में समझौते को निलंबित कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा इंतजार करते नहीं रह सकते।’’

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में तनाव का कारण उत्तरी आयरलैंड से जुड़़ी कुछ कारोबारी व्यवस्थाएं हैं। ईयू से ब्रिटेन के अलग होने के समझौते के तहत उत्तरी आयरलैंड तथा बाकी के ब्रिटेन में आनेजाने वाले कुछ माल की सीमा जांच होगी। इन नियमों का उद्देश्य ब्रिटेन से आने वाले माल को यूरोपीय संघ के बाजार में प्रवेश देने से रोकना है।

ब्रिटेन ने कहा कि ‘नदर्न आयरलैंड प्रोटोकॉल’ में कुछ बड़े बदलाव करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला