लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में शरण लेने वालों के लिए ‘खंडित’ व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा : मंत्री

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:43 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 25 नवंबर ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा है कि शरण लेने वाले लोगों के लिए ‘खंडित’ व्यवस्था को फिर से दुरूस्त किया जाएगा। उनकी यह टिप्पणी फ्रांस और इंग्लैंड के बीच इंग्लिश चैनल में 27 प्रवासियों की डूबने से मौत होने के बाद आयी है।

इंग्लिश चैनल में हुयी यह सबसे भीषण घटना है। सोमालिया, इराक, यमन और लीबिया जैसे संघर्षग्रस्त देशों से हजारों प्रवासी और शरण चाहने वाले लोग छोटी नौकाओं के जरिए खतरनाक यात्रा करते हैं।

फ्रांस ने बुधवार को कहा था कि इंग्लिश चैनल में बुधवार को हुयी घटना में 17 पुरुष, सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। मृतकों में एक गर्भवती भी थी। फ्रांस सरकार ने इस घटना से जुड़े पांच संदिग्ध मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्रीति पटेल ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि यह घटना क्रूर आपराधिक गिरोहों द्वारा संचालित यात्राओं के खतरों से आगाह करती है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी वजह से आव्रजन के लिए इस सरकार की नयी योजना हमारी खंडित शरण प्रणाली को दुरूस्त करेगी और फ्रांस से ब्रिटेन की खतरनाक यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने वाले कारकों पर गौर करेगी...।’’

भारतीय मूल की मंत्री ने कहा कि हम इन खतरनाक यात्राओं पर जाने वाले प्रवासियों को रोकने के लिए फ्रांस और अन्य यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग को बढ़ाएंगे।

इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने फ्रांसीसी नेता इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की। दोनों नेताओं ने खतरनाक यात्रा को रोकने के लिए संयुक्त प्रयासों को आगे बढ़ाने एवं लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाले गिरोहों पर काबू के लिए हरसंभव प्रयास करने पर सहमति जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना