लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति पद के लिए लड़ाई जारी रखूंगा : ट्रंप

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:08 IST

Open in App

डाल्टन (अमेरिका), पांच जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह राष्ट्रपति पद पर बने रहने के लिए 'जी-जान से लड़ाई' लड़ते रहेंगे। उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों से भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को पलटने के लिए प्रयास करने को कहा है।

इस सप्ताह संसद की बैठक होगी जिसमें इलेक्टोरल कॉलेज वोट के नतीजों की पुष्टि की जाएगी।

ट्रंप समर्थकों ने सोमवार रात को जॉर्जिया में रैली निकाली। ट्रंप ने समर्थकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, ‘‘नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस नहीं पहुंचने वाले हैं।’’

ट्रंप ने कहा कि उनकी यात्रा का मकसद संसद की बैठक से पहले रिपब्लिकन सांसदों का उत्साह बढ़ाना है, लेकिन अपने संबोधन में अधिकतर समय उन्होंने चुनाव पर ही चर्चा की और कहा कि ‘‘जीत हमारी हुई है।’’

इससे पहले ट्रंप ने वाशिंगटन में रिपब्लिकन सांसदों से जोर दिया कि वे बुधवार को होने वाले संसद के संयुक्त सत्र में औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराएं। संसद के सत्र में जो बाइडन के जीत की पुष्टि की जानी है।

हालांकि ट्रंप के इस अड़ियल रुख पर कई लोग विरोध जता चुके हैं। अमेरिका के 10 जीवित पूर्व रक्षा मंत्रियों ने एक लेख में लिखा, ‘‘नतीजों पर सवाल खड़ा करने का समय खत्म हो गया है।’’

जॉर्जिया में चुनाव प्रचार के लिए मौजूद उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा, ‘‘मैं आपसे वादा करता हूं कि बुधवार को संसद में हमारा दिन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा