लाइव न्यूज़ :

अगर पश्चिम ने यूक्रेन मुद्दे पर गांरटी नहीं दी तो अन्य विकल्पों पर करेंगे विचार : पुतिन

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:22 IST

Open in App

मॉस्को, 26 दिसंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि अगर पश्चिमी देश नाटो का विस्तार यूक्रेन तक नहीं करने की सुरक्षा गारंटी की उनकी मांग को पूरा नहीं करते हैं तो वह अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में मॉस्को ने सुरक्षा दस्तावेज का मसौदा जमा किया था जिसमें मांग की गई थी कि नाटो यूक्रेन और पूर्व सोवियत संघ के देशों को सदस्यता देने से इनकार करे और मध्य एवं पूर्वी यूरोप में सैन्य तैनाती को वापस ले।

पुतिन ने आह्वान किया कि पश्चिम उनकी मांगों को जल्द पूरा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पश्चिमी देश हमारे देश के करीब ‘आक्रमकता’ को जारी रखेंगे तो मॉस्को ‘‘ उचित सैन्य और प्रौद्योगिकीय कदम’’ उठाएगा।

रूस के सरकारी टेलीविजन चैनल पर पुतिन के बयान का प्रसारण रविवार को किया गया। जब उनसे मॉस्को के संभावित कदम को बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘यह विभिन्न प्रकार के हो सकते’’हैं। पुतिन ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि ‘‘यह हमारे सैन्य विशेषज्ञों द्वारा मेरे समक्ष पेश किए गए प्रस्ताव पर आधारित होगा।’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और उसके साझेदार रूस को यूक्रेन पर उस तरह की गारंटी देने से इनकार कर चुके हैं जैसा पुतिन चाहते हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि अर्हता रखने वाले किसी भी देश के लिए नाटो की सदस्यता खुली है। हालांकि वे रूस की चिंताओं पर चर्चा के लिए उसके साथ अगले महीने वार्ता करने पर सहमत हुए हैं।

पुतिन ने कहा कि जिनेवा में अमेरिका के साथ वार्ता होगी। समानांतर वार्ता भी रूस और नाटो के साथ होगी और यूरोप में सुरक्षा और सहयोग के लिए बने इस संगठन के साथ विस्तृत मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।

पुतिन ने कहा कि रूस ने अपनी मांग रख दी है और उम्मीद करता है कि पश्चिम से सकरात्मक जवाब आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला