लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए बनाये गये सांप की खाल के सैंडल जब्त

By भाषा | Updated: June 3, 2019 19:12 IST

सांप के चमड़े से बनी सैंडल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है और वहां से रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देखैबर पख्तूनख्वा में वन्यजीव विभाग के अफसरों ने शहर के जहांगीर पुरा बाजार में मशहूर जूता निर्माता नूरूद्दीन चाचा की दुकान पर छापा मारा।सांप की चमड़ी से बने दो जोड़े सैंडल जब्त कर लिये जो ‘कप्तान स्पेशल चप्पल’ नाम से मशहूर हैं।इन्हें ईद के मौके पर प्रधानमंत्री खान को तोहफे में देने के लिए बनाया गया था।

प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए सांप की खाल से खास सैंडल बनाने वाला पाकिस्तान का एक प्रसिद्ध जूता निर्माता वन्यजीव कानून का उल्लंघन करने के कारण परेशानियों में घिर गया है। खैबर पख्तूनख्वा में वन्यजीव विभाग के अफसरों ने शहर के जहांगीर पुरा बाजार में मशहूर जूता निर्माता नूरूद्दीन चाचा की दुकान पर छापा मारा और सांप की चमड़ी से बने दो जोड़े सैंडल जब्त कर लिये जो ‘कप्तान स्पेशल चप्पल’ नाम से मशहूर हैं।इन्हें ईद के मौके पर प्रधानमंत्री खान को तोहफे में देने के लिए बनाया गया था। अधिकारियों ने दुकान से एक सेल्समैन को भी गिरफ्तार कर लिया। जिला वन्य अधिकारी अब्दुल हलीम मरवात ने बताया कि वह ग्राहक के तौर पर नूरुद्दीन की दुकान गये थे और सेल्समैन से सैंडल दिखाने को कहा। उन्हें 40 हजार रुपये कीमत की एक सैंडल दिखाई गयी। जब उसकी इतनी अधिक कीमत के बारे में पूछा गया तो सेल्समैन ने बताया कि इसे सांप की खाल से बनाया गया है और इमरान खान को तोहफे में दिया जाएगा।जांच पड़ताल के बाद सैंडल जब्त कर लिये गये और सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के अनुसार उचित जांच के लिए सैंडल को प्रयोगशाला में भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जूता निर्माता का दावा है कि अमेरिका से दो जोड़े बनाने के लिए सांप की खाल उन्हें भेजी गयी थी।इनमें एक जोड़ी सैंडल खान के लिए और एक जोड़ी खाल भेजने वाले के लिए बनानी थी। नूरूद्दीन ने 2015 में परंपरागत पेशावरी चप्पल को कप्तान चप्पल के नाम से बनाना शुरू किया था।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?