लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार मामले में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी से बचाव में पक्ष रखने को कहा गया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 11:38 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 18 फरवरी (एपी) मलेशिया की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की पत्नी को बृहस्पतिवार को आदेश दिया कि वह1.25 अरब रिंगिट (31 करोड़ अमेरिका डॉलर) कीमत वाली सौर ऊर्जा परियोजना से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अपने बचाव में पक्ष रखें।

गौरतलब है कि कुछ ही महीनों पहले भ्रष्टाचार के कई मामलों में से एक में नजीब को दोषी करार देते हुए अदालत ने 12 साल की सजा सुनायी थी। ऐसे में बृहस्पतिवार को आया अदालत का आदेश रोशमा मंसूर के लिए बड़ा झटका है। नजीब अपनी सजा के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील कर सकते हैं।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद जैनी मजलान ने कहा कि अभियोजकों ने रोशमा मंसूर के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन आरोपों में मुकदमा जारी रखने के लिए पर्याप्त सबूत दिए हैं।

जज ने कहा, ‘‘मैंने पाया कि अभियोजन पक्ष ने तीनों आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत दिए हैं, अगर उन्हें गलत साबित नहीं किया जाता, या उसपर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो, ऐसे में (आरोपी को) दोषी करार दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला