लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने पति को पानी में मिलाकर पिलाई आंख में डालने वाली दवा, मौत, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: January 17, 2020 13:06 IST

अभियोजकों के अनुसार, यॉर्क काउंटी के जासूसों ने बताया कि लाना क्लेटन ने अपने पति स्टीवन क्लेटन को विजाइन (आंखों में डालने वाली दवा) मिला हुआ पानी पिलाने की बात स्वीकार की। उसने जुलाई 2018 में तीन दिन तक अपने पति को यह पानी पिलाया और आखिरकार जहर से उसकी मौत हो गई।

Open in App

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना शहर की एक महिला ने अपने पति को जहर देकर मारने का दोष स्वीकार कर दिया है। महिला ने अपने पति को आंखों में डालने वाली दवा पानी में डालकर कई दिनों तक पिलाई जिससे उसकी मौत हो गई। खबरों के अनुसार, लाना स्यू क्लेटन (53) ने हत्या करने और भोजन या दवा से छेड़छाड़ करने का दोष बृहस्पतिवार को स्वीकार कर लिया।

अभियोजकों के अनुसार, यॉर्क काउंटी के जासूसों ने बताया कि लाना क्लेटन ने अपने पति स्टीवन क्लेटन को विजाइन (आंखों में डालने वाली दवा) मिला हुआ पानी पिलाने की बात स्वीकार की। उसने जुलाई 2018 में तीन दिन तक अपने पति को यह पानी पिलाया और आखिरकार जहर से उसकी मौत हो गई।

लाना ने बताया कि उसका पति उससे अपशब्द कहता था और वह अपने पति की हत्या नहीं करना चाहती थी। उसने अदालत में कहा, ‘‘मैंने स्टीवन के पेय पदार्थ में आवेश में आकर विजाइन मिलाई लेकिन मैं बस उसे असहज महसूस कराना चाहती थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इससे उसकी मौत हो जाएगी।’’

अदालत में लाना के वकील ने कहा कि बचपन में उनके मुवक्किल का शोषण किया गया, एक सैन्य अड्डे पर उससे बलात्कार किया गया और वह अवसाद में भी रही। उसने अगस्त 2018 में जांच के दौरान अपने आप को मारने की भी कोशिश की। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा