लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में पूर्व सांसद की सजा माफ करने के राष्ट्रपति के फैसले की व्यापक आलोचना

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:01 IST

Open in App

कोलंबो, 24 जून हत्या के मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंका के एक पूर्व सांसद को जेल से रिहा करने के राष्ट्रपति के फैसले की अमेरिका ने आलोचना की है।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने विशेष शक्तियों के तहत सत्तारूढ़ पार्टी के पूर्व सांसद दुमिंदा सिल्वा की सजा माफ की है।

जेल प्रवक्ता चंदना एकानायके ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सिल्वा को माफी मिलने के बाद वेलीकाडा जेल से रिहा किया गया।

सत्तारूढ़ एसएलपीपी के पूर्व सांसद सिल्वा और 12 अन्य पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एवं सांसद भरत लक्ष्मण प्रेमचंद्र तथा चार अन्य व्यक्तियों की 2011 में हत्या करने सहित 17 आरोप हैं।

उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की एक विशेष समिति ने सिल्वा सहित पांच दोषियों को 2016 में मौत की सजा सुनाई थी, जबकि सात अन्य संदिग्धों को बरी कर दिया गया था।

शीर्ष न्यायालय ने 2018 में सिल्वा और तीन अन्य दोषियों की मौत की सजा के खिलाफ उनकी अपील खारिज कर दी थी और निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था।

सिल्वा को 93 कैदियों के साथ रिहा किया गया जिनमें लिट्टे के 16 संदिग्ध भी शामिल हैं, जिनकी सजा राष्ट्रपति ने माफ की है।

सरकार के कदम की आलेाचना करते हुए श्रीलंका में नियुक्त अमेरिकी राजदूत एलानिया तेपलित्ज ने एक ट्वीट में कहा कि सिल्वा की माफी से कानून का शासन कमजोर हुआ है।

हालांकि, उन्होंने आतंकवाद रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत बगैर आरोपों के कैद रखे गये कैदियों की शीघ्र रिहाई का स्वागत किया है।

बार एसोसिएशन ऑफ श्री लंका ने भी एक ऐसे कैदी की सजा माफ किये जाने पर सवाल उठाया है, जिसे उच्च न्यायालय ने गैरकानूनी रूप से भीड़ एकत्र करने और हत्या के आरोप में दोषी ठहराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना