लाइव न्यूज़ :

कुछ लोग अपेक्षाकृत अधिक तेजी से क्यों फैलाते हैं कोविड-19: वैज्ञानिकों ने खोजा जवाब

By भाषा | Updated: February 11, 2021 12:49 IST

Open in App

बोस्टन (अमेरिका), 11 फरवरी मोटापा, आयु और कोरोना वायरस संक्रमण के स्तर जैसे कारक संक्रमित व्यक्ति के सांस छोड़ते समय निकलने वाले वायरस के कणों की संख्या को प्रभावित करते हैं।

एक अध्ययन में यह बताया गया है कि ये कारक तय करते हैं कि संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण अत्यधिक तेजी से फैलेगा या नहीं।

‘पीएनएएस’ पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के तहत 194 स्वस्थ लोगों का आकलन किया गया और कोविड-19 से संक्रमित अन्य जानवरों का अध्ययन किया गया।

यह अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों के दल में अमेरिका स्थित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि कोई संक्रमित व्यक्ति ऐरोसोल के कितने कण सांस के साथ छोड़ता है, वह उसकी आयु, संक्रमण की स्थिति और शरीर के द्रव्यमान सूचकांक (बीएमआई) जैसे कारकों पर निर्भर करता है।

उन्होंने बताया कि अधिक बीएमआई वाले और गंभीर रूप से संक्रमित बुजुर्ग मरीज अन्य संक्रमितों की तुलना में तीन गुणा अधिक तेजी से संक्रमण फैलाते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन के अनुसार, 20 प्रतिशत संक्रमित लोग 80 प्रतिशत संक्रमण के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के तेजी से फैलने के लिए जिम्मेदार अन्य कारकों का पता लगाने के लिए और अध्ययन की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब