लाइव न्यूज़ :

हांगकांग ने थियानमेन स्मारक क्यों हटाया ?

By भाषा | Updated: December 23, 2021 18:10 IST

Open in App

हांगकांग, 23 दिसंबर (एपी) रात के घुप्प अंधेरे में हुआ ये सब। हांगकांग विश्वविद्यालय के कामगारों ने ऊंचे-ऊंचे अवरोधक लगाए ताकि उस पर्दे के पीछे क्या हो रहा है किसी को इसकी खबर तक ना हो। फिर अगले कुछ घंटों में वहां दशकों से खड़े ‘पिलर ऑफ शेम’ को उन्होंने तोड़ा और बृहस्पतिवार तड़के उसके मलबे को ट्रक में डालकर वहां से निकल गए।

करीब आठ मीटर (26 फुट) ऊंचा यह शिल्प 1989 में बीजिंग के थियानमेन चौराहे पर लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ चीन के बल प्रयोग के पीड़ितों की याद में बनाया गया था।

इस शिल्प को इस तरह हटाया जाना थियानमेन चौराहे पर हुई हिंसा की घटना की यादों को जनता के दिलों-दिमाग से निकाल फेंकने की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इस घटना से पहले चीन ने हांगकांग में अपने शासन को चुनौती देने के लोकतांत्रिक प्रयासों को विफल करने की कोशिश की है।

दोनों घटनाओं को एक साथ देखें तो यह शहर की 74 लाख की आबादी के लिए कुछ अलग ही भविष्य दिखा रहा है।

पिलर ऑफ शेम क्या है ?

सिर्फ एक ‘पिलर ऑफ शेम’ नहीं है। यह डेनिश शिल्पकार जेन्स गल्शिओट द्वारा बनाए गए शिल्प की श्रृंखला है, सभी की ऊंचाई समान है और यह कांसा, तांबा और कांक्रीट से बने हैं।

इन्हें हांगकांग, मेक्सिको और ब्राजील में बनाया गया है और इनका लक्ष्य लोगों को उन शर्मनाक घटनाओं की याद दिलाते रहना है ताकि उनका दोहराव ना हो।

हांगकांग में बने इस ‘पिलर’ में थियानमेन की घटना को दर्शाया गया है । इसे 1997 में वार्षिक कैंडल लाइट मार्च के दौरान बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला