लाइव न्यूज़ :

सबसे पहले कोविड-19 टीका किसे लगाया जाएगा?

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 नवंबर (एपी) सबसे पहले कोविड-19 टीका किसे लगाया जाएगा? इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन अमेरिका और विश्व में अनेक विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि सबसे पहले टीका स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कर्मियों को लगाया जाना चाहिए।

टीका विनियोजन पर काम कर रहे सर्गो फाउंडेशन से संबद्ध सेमा स्गेयर ने यह बात कही।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) को सुझाव देने से जुड़ा विशेषज्ञों का एक समूह टीका लगाने में आवश्यक उद्योगों से जुड़े कर्मियों और कुछ खास शारीरिक दिक्कतों से पीड़ित लोगों तथा 65 साल एवं इससे अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दिए जाने पर विचार कर रहा है।

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से टीके को हरी झंडी मिलने पर विशेषज्ञों का समूह दुष्प्रभावों से संबंधित डेटा को देखेगा और यह भी देखेगा कि किस उम्र के लोगों पर टीके का क्या प्रभाव हुआ। इसी बात पर निर्भर करेगा कि समूह सीडीसी को टीका लगाने में किन लोगों को प्राथमिकता देने की सिफारिश करता है।

टीकों की पहली खेप का वितरण करते समय अधिकारियों के सीडीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करने की उम्मीद है।

शुरू में टीकों की आपूर्ति सीमित होगी।

स्गेयर ने उल्लेख किया कि टीका वितरण से संबंधित कई अन्य सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी हैं जैसे कि देश में क्या इनका वितरण समान रूप से किया जाएगा या फिर ‘हॉटस्पॉट’ क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब