लाइव न्यूज़ :

WHO WAS Tomiko Itooka: कौन थीं टोमिको इटूका?, 116 साल की उम्र में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2025 16:02 IST

WHO WAS Tomiko Itooka: पिछले साल 117 वर्षीय मारिया ब्रान्यास की मृत्यु के बाद वह सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के अनुसार, जापान की निवासी इटूका दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। इटूका का निधन 29 दिसंबर को मध्य जापान के ह्योगो प्रांत के आशिया स्थित एक देखभाल गृह में हुआ।नगाटा ने बताया कि ओसाका में जन्मी इटूका हाई स्कूल में वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं।

WHO WAS Tomiko Itooka: जापान में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला टोमिको इटूका का 116 साल की उम्र में निधन हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के अनुसार, जापान की निवासी इटूका दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। वृद्धावस्था नीतियों के प्रभारी अधिकारी योशित्सुगु नगाटा ने बताया कि इटूका का निधन 29 दिसंबर को मध्य जापान के ह्योगो प्रांत के आशिया स्थित एक देखभाल गृह में हुआ। इटूका का जन्म 23 मई 1908 को हुआ था। पिछले साल 117 वर्षीय मारिया ब्रान्यास की मृत्यु के बाद वह सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई थीं।

नगाटा ने बताया कि ओसाका में जन्मी इटूका हाई स्कूल में वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं। उन्होंने 3,067 मीटर (10,062 फुट) ऊंचे माउंट ओनटेक पर दो बार चढ़ाई की। 20 साल की उम्र में उनकी शादी हुई और उनकी दो बेटियां और दो बेटे थे। उन्होंने बताया कि 1979 में पति की मृत्यु के बाद इटूका नारा में अकेली रहती थीं। नगाटा ने कहा कि फिलहाल उनके परिवार में एक बेटा, एक बेटी और पांच पोते-पोतियां हैं।

टॅग्स :जापानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल