लाइव न्यूज़ :

टीकों की खेप पहुंचाने के लिए भारत सरकार और अन्य कंपनियों के साथ काम करने की कोशिश कर रहा डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: June 19, 2021 11:47 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 19 जून विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) एस्ट्राजेनेका, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत सरकार के साथ काम करने की ‘‘तत्काल’’ कोशिश कर रहा है ताकि उन देशों को कोविड​​-19 टीकों की खेप पहुंचाना फिर से शुरू किया जा सके, जो आपूर्ति बाधित होने के कारण अपने देशवासियों को टीकों की दूसरी खुराक नहीं लगा पाए। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस के वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस आयलवर्ड ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ऐसे कई देश हैं, जिन्हें टीकों की दूसरी खुराक देने की प्रक्रिया निलंबित करनी पड़ी।’’

आयलवर्ड ने कहा, ‘‘30 या 40 देश ऐसे हैं, जिन्हें एस्ट्राजेनेका टीके की दूसरी खुराक की आवश्यकता है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘हम एस्ट्राजेनेका, एसआईआई और भारत सरकार के साथ काम करने की ‘‘तत्काल’’ कोशिश कर रहे हैं’’ ताकि उन देशों को कोविड​​-19 टीकों की खेप पहुंचाना फिर से शुरू किया जा सके, जो आपूर्ति बाधित होने के कारण टीकों की दूसरी खुराक नहीं लगा पाए, क्योंकि अब अंतराल बढ़ रहा है।

आयलवर्ड ने कहा कि विशेष रूप से उप-सहारा अफ्रीका, लातिन अमेरिका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में कई देश इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में संक्रमण की दूसरी लहर कारण इन टीकों की आपूर्ति बाधित हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल