लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ का दल चीन जाएगा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 12:41 IST

Open in App

बीजिंग, 11 जनवरी चीन ने सोमवार को कहा कि महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस संक्रमण की उत्पत्ति की जांच करने के लिए डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों का समूह बृहस्पतिवार को यहां आएगा। इसके साथ ही इसे लेकर अनिश्चय की स्थिति और दौरे की इजाजत में विलंब का अंत हो जाएगा।

सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ 14 जनवरी को चीन का दौरा करेंगे। वे वुहान जाएंगे जहां 2019 के दिसंबर में इस संक्रमण के मामले सबसे पहले सामने आए थे। वायरस की वुहान में उत्पत्ति को लेकर व्यापक विचारों पर सवाल उठाने वाले बीजिंग ने दस सदस्यीय विशेषज्ञों के दल को दौरे की अनुमति देने में विलंब किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के उप प्रमुख जेंग यिशिन ने नौ जनवरी को मीडिया से कहा था कि वुहान में टीम के आने के वक्त पर अभी विचार किया जा रहा है।

जेंग ने बताया कि चीन और डब्ल्यूएचओ के बीच चार वीडियो कॉन्फ्रेंस में जांच के विशेष बंदोबस्त को लेकर सहमति बनी है। जांच करने आ रहे दल के साथ चीन के विशेषज्ञ भी वुहान जाएंगे।

इससे पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोस अधानोम गेब्रेयेसस ने विशेषज्ञों के दल को आवश्यक अनुमतियां नहीं देने पर बीजिंग की आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक