लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ टीम ने वुहान में पशु रोग केंद्र का दौरा किया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 20:40 IST

Open in App

वुहान, दो फरवरी (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम ने कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति को लेकर अपनी जांच के तहत मंगलवार को चीन के वुहान शहर स्थित एक पशु रोग केंद्र का दौरा किया।

टीम के सदस्य एवं इकोलिटिक्स एलायंस के प्राणी विज्ञानी पीटर दासज़क के केंद्र से निकलने के बाद कहा, ‘‘उत्कृष्ट सुविधाएं, बहुत सूचनापरक बैठक’’ हुई।

उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि उन्होंने हुबेई प्रांत में पशुधन स्वास्थ्य के प्रभारी कर्मचारियों से भी मुलाकात की, प्रयोगशालाओं का दौरा किया और सवाल-जवाब के साथ-साथ गहन चर्चा की। वुहान हुबेई की राजधानी है।

यात्रा के बारे में और अधिक विवरणों की घोषणा नहीं की गई है, जो कि एक बहुत ही नियंत्रित यात्रा है। मीडिया ने केवल टीम को होटल से निकलते और स्थलों का दौरा करते देखा।

टीम के सदस्य मंगलवार के अपने दौरे के दौरान सुरक्षात्मक उपकरणों से लैस थे।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ये सुरक्षात्मक उपकरण पिछले दिनों अनुसंधान संस्थानों, अस्पतालों और बाजारों के दौरे के दौरान भी पहने थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीन सरकार ने डब्ल्यूएचओ टीम को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की हैं। उन्होंने यह प्रतिक्रिया इस आलोचना के जवाब में की कि चीन ने इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है कि शोधकर्ताओं को क्या करने की अनुमति दी जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीनी विशेषज्ञों ने डब्ल्यूएचओ टीम के साथ बहुत सारी जानकारी और शोध परिणाम साझा किए हैं और सामान्य चिंता के वैज्ञानिक मुद्दों पर कई दौर का गहन आदान-प्रदान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?