लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने चीन पहुंचे डब्ल्यूएचओ के दल ने वुहान खाद्य बाजार का दौरा किया

By भाषा | Updated: January 31, 2021 11:55 IST

Open in App

वुहान, 31 जनवरी (एपी) कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने चीन पहुंचा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का दल रविवार को उस बाजार में गया, जिसे पिछले साल लागू किए गए 76 दिन के लॉकडाउन के दौरान वुहान के लिए खाद्य वितरण करने वाले केंद्र के रूप में जाना जाता है।

दल के सदस्यों को वुहान में मांसाहारी सामग्रियों के सबसे बड़े बाजारों में शामिल बैशाझोउ बाजार में घूमते देखा गया। दल के चारों ओर चीनी अधिकारियों और प्रतिनिधियों का बड़ा घेरा था।

डब्ल्यूएचओ के दल में पशु स्वास्थ्य, विषाणु विज्ञान, खाद्य सुरक्षा एवं महामारी विशेषज्ञ शामिल हैं।

यह दल वुहान के उन दो अस्पतालों का दौरा कर चुका है, जहां महामारी की शुरुआत में कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार किया गया था। दल ने वुहान जिनयांतन अस्पताल और ‘हुबेई इंटिग्रेटेड चाइनीज एंड वेस्टर्न मेडिसीन हॉस्पिटल’ का दौरा किया।

दल के सदस्य शनिवार को एक संग्रहालय में लगी कोविड-19 संबंधी प्रदर्शनी में भी गए।

डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था कि दल अस्पतालों तथा हुनान सीफूड मार्केट, ‘वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एवं वुहान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल’ की प्रयोगशालाओं जैसे उन स्थानों पर भी जाएगा, जो कोरोना वायरस के शुरुआती मामलों से संबंधित हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के केवल एक दौरे से वायरस की उत्पत्ति के बारे में कुछ भी पता लगना कठिन है।

उसने कहा कि दल ने इस महामारी से संबंधित विस्तृत डेटा मांगा है तथा वह कोविड-19 के शुरुआती मरीजों एवं उनका इलाज करने वालों से भी मुलाकात करेगा।

चीन आने के बाद से 14 दिन के लिए यह दल पृथक-वास में था और बृहस्पतिवार को उसकी पृथक-वास की अवधि समाप्त हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल