लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने चीन के टीके के आपात इस्तेमाल पर निर्णय को लेकर समिति गठित की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:58 IST

Open in App

जिनेवा, सात मई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) शुक्रवार को एक प्रमुख समिति का गठन यह तय करने के लिए किया कि क्या चीन निर्मित कोविड-19 टीके को आपात स्थिति में इस्तेमाल के वास्ते मंजूरी दी जाए या नहीं। यह जानकारी डब्ल्यूएचओ एक प्रवक्ता ने दी।

इससे संभावित रूप से संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम के माध्यम से लाखों खुराकों को जरूरतमंद देशों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

एक तकनीकी सलाहकार समूह द्वारा समीक्षा से आने वाले हफ्तों या महीनों में संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स कार्यक्रम में सिनोफार्म टीके के शामिल होने की संभावना तय हो सकेगी। इससे इस टीके को अमेरिका के लिए क्षेत्रीय कार्यालय और बच्चों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनिसेफ के माध्यम से वितरित किया जा सकेगा।

डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमियर ने कहा कि फैसला अगले शुक्रवार तक होने की उम्मीद है।

प्रभावशीलता की जानकारी के अलावा सिनोफार्म ने अपने दो टीकों के बारे में बहुत कम सार्वजनिक आंकड़े जारी किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब