लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने कहा, भारत में कोरोना आयुष्मान भारत को आगे बढ़ाने का ‘अवसर’

By भाषा | Updated: June 6, 2020 15:27 IST

भारत में कोरोना महामारी को लेकर WHO के महानिदेशक गेब्रेयसस ने कहा कि यह भारत के लिए विशेषरूप से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने का अवसर है। भारत के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को आगे बढ़ाने का ‘अवसर’ साबित हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 भारत के लिए आयुष्मान भारत को आगे बढ़ाने का अवसर साबित हो रहा है।डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रेयसस ने भारत में कोविड-19 की स्थिति पर कहा है कि भारत के लिए विशेषरूप से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने का अवसर है।

संयुक्त राष्ट्र: कोविड-19 महामारी ने जहां दुनिया के कई देशों के लिए बड़ा संकट खड़ा किया है, वहीं यह भारत के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को आगे बढ़ाने का ‘अवसर’ साबित हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रॉस अदानोम गेब्रेयसस यह राय व्यक्त की है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रेयसस ने भारत में कोविड-19 की स्थिति पर सवाल के जवाब में कहा कि यह भारत के लिए विशेषरूप से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने का अवसर है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले अब भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में इटली को पीछे छोड़कर भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले 2,36,657 पर पहुंच गए हैं। अब तक यह महामारी देश में 6,642 लोगों की जान ले चुकी है। गेब्रेयसस ने शुक्रवार को जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘निश्चित रूप से कोविड-19 दुनिया के कई देशों के लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन हमें इसें अवसरों को भी खोजना होगा।

उदाहरण के लिए भारत में यह आयुष्मान भारत योजना को आगे बढ़ाने का अवसर है। विशेषरूप से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान दिया जा सकता है। मुझे इस बात की जानकारी है कि सरकार आयुष्मान भारत को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने 2018 में इसकी शुरुआत की थी। मोदी ने पिछले महीने कहा था कि इस योजना का लाभ लेने वालों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। इस योजना के दायरे में 50 करोड़ लाभार्थियों को लाने का लक्ष्य है। योजना के तहत प्रति परिवार हर साल पांच लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रभारतकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल