लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 में ‘बिना परीक्षण वाली’ दवाओं के इस्तेमाल को लेकर WHO ने जारी की चेतावनी, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से 3.5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

By भाषा | Updated: March 24, 2020 06:33 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा- ‘‘बिना सही साक्ष्य के बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल करने से झूठी उम्मीदें जग सकती हैं और यह लाभ के बजाए ज्यादा नुकसान कर सकती हैं और आवश्यक दवाओं की कमी हो सकती है जिनकी जरूरत अन्य बीमारियों के उपचार में होती हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में कम से कम तीन लाख 50 हजार 142 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, 15,873 मौतें हुई हैंजिनमें अधिकतर मामले चीन (81,093) और इटली (63,927) में सामने आए।

जिनेवाः विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चेतावनी दी कि कोविड-19 के उपचार में बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है और इससे झूठी उम्मीदें जग सकती हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टी. ए. गेब्रेयेसस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बिना सही साक्ष्य के बिना परीक्षण वाली दवाओं का इस्तेमाल करने से झूठी उम्मीदें जग सकती हैं और यह लाभ के बजाए ज्यादा नुकसान कर सकती हैं और आवश्यक दवाओं की कमी हो सकती है जिनकी जरूरत अन्य बीमारियों के उपचार में होती हैं।’’

कोरोना वायरस से महामारी तेज हो रही

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को आगाह किया कि कोविड-19 महामारी स्पष्ट तौर पर 'तेज गति से फैल रही है'। हालांकि, संगठन ने कहा कि प्रकोप के 'इस रूख को बदलना ' संभव है। संगठन के प्रमुख टेड्रॉस गेब्रयासस ने पत्रकारों से कहा, '' महामारी तेज हो रही है।'' उन्होंने कहा, '' पहले मामले से 100,000 मामले तक पहुंचने में 11 दिन लगे, दूसरे 100,000 मामले पहुंचने में भी 11 दिन लगे और तीसरे 100,000 मामले सिर्फ चार दिनों में सामने आए। '' लेकिन उन्होंने कहा, ''हम असहाय नहीं हैं। हम इस महामारी पर जीत हासिल कर सकते हैं।''

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक हुई

पेरिस, 23 मार्च (एएफपी) पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तीन लाख 50 हजार से अधिक हो गई है। एएफपी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष के अंत में महामारी के फैलने के बाद से सोमवार तक इतने मामले सामने आए हैं। पूरी दुनिया में कम से कम तीन लाख 50 हजार 142 संक्रमण, 15,873 मौतें हुई हैं जिनमें अधिकतर मामले चीन (81,093) और इटली (63,927) में सामने आए। आधिकारिक आंकड़े वास्तविक संख्या का कुछ प्रतिशत ही हो सकते हैं क्योंकि कई देश ऐसे मामलों की ही जांच कर रहे हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें