लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने लोगों को गले मिलने से बचने का परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: December 8, 2020 10:46 IST

Open in App

जिनेवा, आठ दिसंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने संदेश में लोगों से छुट्टियों के दौरान विशेष सावधानी बरतने और ‘गले मिलने’ से परहेज करने के लिए कहा है।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आपात मामलों के प्रमुख डॉ. माइकल रेयान ने सोमवार को कहा कि खासकर अमेरिका में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इसका यही मतलब है कि लोगों को इस साल अपने प्रियजनों के ज्यादा करीब आने से बचना चाहिए।

डॉ. रेयान ने कहा, ‘‘अमेरिका में महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। यह व्यापक रूप में फैल गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में बेहतरीन स्वास्थ्य प्रणाली और आधुनिक तकनीक हैं, वहां एक मिनट में संक्रमण से एक से दो लोगों की मौत होना चौंकाने वाली बात है।’’

रेयान ने कहा कि दुनिया में कोविड-19 के कुल मामलों के एक तिहाई मामले अमेरिका में हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार देश में संक्रमण से अब तक 2,80,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान रेयान से यह पूछा गया था कि क्या ‘गले मिलने’ को ‘करीबी संपर्क’ माना जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से उच्च जोखिम वाले देशों में लोगों के लिए ‘करीबी संपर्क’ से बचने का परामर्श जारी किया है।

कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोवे ने कहा कि संक्रमण के अधिकतर मामले साथ भोजन करने और साथ रहने के कारण हुए हैं। हालांकि यह बता पाना मुश्किल है कि यह वायरस वास्तव में किस तरह से फैला।

रेयान ने कहा, ‘‘महामारी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों से एक दूसरे से दूर रहने और गले नहीं मिलने के लिए कहा है।’’

ब्रिटेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हिटी ने भी नवंबर में ब्रिटिश नागरिकों से कहा था कि अगर वे अपने बुजुर्ग प्रियजनों को जीवित और स्वस्थ देखना चाहते हैं और आगे उन्हें गले लगाना चाहते हैं तो इन छुट्टियों में उनसे गले मिलने और चूमने से परहेज करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी