लाइव न्यूज़ :

सालभार बाद भी कोविड को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहा है डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:58 IST

Open in App

जिनेवा, 11 मार्च (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आज से ठीक एक साल पहले कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया था। इससे पहले संगठन हफ्तों तक ‘महामारी’ शब्द के इस्तेमाल से बचता रहा और कहता रहा कि बेहद संक्रामक वायरस को फैलने से रोका जा सकता था।

मगर साल भर बीतने के बाद भी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रही है और देशों को अपनी राष्ट्रवादी प्रवृत्ति छोड़ने और उन देशों को टीके की आपूर्ति करने के लिए समझा रही है जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

कोविड-19 को लेकर डब्ल्यूएचओ ने सबसे पहले चेतावनी 30 जनवरी 2020 को दी थी और कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपात स्थिति बताया था।

इसके छह हफ्ते बाद 11 मार्च को डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम  घेब्रेसियस ने कोविड-19 को ‘महामारी’ घोषित किया। विशेषज्ञों के मुताबिक, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वायरस अंटार्कटिका को छोड़ दुनिया के सभी महाद्वीपों में पहुंच चुका था।

संगठन ने इस दौरान कई गलत कदम भी उठाए और महीनों तक लोगों को मास्क लगाने के खिलाफ सलाह दी तथा यह भी कहा कि कोविड-19 हवा से नहीं फैलता है।

जॉन होपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के दुनियाभर में 11.8 करोड़ मामले हो चुके हैं और 26 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका में संक्रमण के 2.9 करोड़ मामले हैं और 5.29 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!